Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी को परोक्ष चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वोट के लिए लोगों को धमकाया जाएगा तो मामा का बुलडोजर भी तैयार है। ...
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया है कि वो कानून-व्यवस्था में पूरी तरह से फेल है। ...
बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) 2024 के लोकसभा चुनावों में असम की 14 लोकसभा सीटों में से 3 पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। ...
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक भारत में एक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित हुआ है, जिसमें अनुसंधान संस्थानों, फार्मा कंपनियों, चिकित्सा उपकरण निर्माताओं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र है। ...
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मझगांव के बीच मिचकुरिन में जनसभा में कहा, शिवराज सरकार ने 22 हजार घोषणा की होगी लेकिन पूरी केवल 22 पूरी की, भाजपा वाले लाडली बहना से चुनाव जीतेगी क्या? ...
Bihar Vidhansabha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बारे में कहा कि उनकी मूर्खता के कारण मांझी को बिहार का सीएम बनाया गया। यह मेरी गलती थी जो यह सीएम बने। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांग्रेस को जानबूझ कर कमजोर करने के लिए बयान दे रहे हैं। ...