Assembly Elections 2023: "दिग्विजय सिंह तो कांग्रेस को कमजोर करने के लिए देते हैं बयान", हिमंत बिस्वा सरमा ने 'पीएम मोदी नंबर 1 के झूठे हैं' वाली टिप्पणी पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: November 9, 2023 12:51 PM2023-11-09T12:51:54+5:302023-11-09T12:57:51+5:30

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांग्रेस को जानबूझ कर कमजोर करने के लिए बयान दे रहे हैं। 

Assembly Elections 2023: "Digvijay Singh gives statements to weaken Congress", Himanta Biswa Sarma said on the comment 'PM Modi is the number 1 liar' | Assembly Elections 2023: "दिग्विजय सिंह तो कांग्रेस को कमजोर करने के लिए देते हैं बयान", हिमंत बिस्वा सरमा ने 'पीएम मोदी नंबर 1 के झूठे हैं' वाली टिप्पणी पर कहा

फाइल फोटो

Highlightsअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर साधा निशानासीएम सरमा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस को कमजोर करने के लिए बयान देते रहते हैंदिग्विजय सिंह हिंदुओं के खिलाफ हैं, एनआईए के खिलाफ हैं और पीएफआई के पक्ष में बयान देते हैं

खंडवा: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांग्रेस को जानबूझ कर कमजोर करने के लिए बयान दे रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम सरमा ने यह टिप्पणी गुरुवार को मध्य प्रदेश के खंडवा में दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई "नंबर 1 झूठा" वाले पर बयान पर की।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "दिग्विजय सिंह हिंदुओं के खिलाफ हैं, वो एनआईए के खिलाफ हैं और पीएफआई के पक्ष में बयान देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वह ऐसा क्यों करते हैं। उनके बयान से तो कांग्रेस पार्टी को ही नुकसान होता है।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता हैं। सभी समुदाय पीएम मोदी को पसंद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। दिग्वियज सिंह जानबूझकर कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए बयान देते हैं।"

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, "दिग्विजय सिंह का मकसद कांग्रेस पार्टी को कमजोर करना है। पीएम मोदी देश में हर किसी से प्यार करते हैं, चाहे वह ओबीसी हो या एसटी हों और हर कोई उनसे प्यार करता है। दिग्विजय सिंह के सभी बयान कमल नाथ और खुद कांग्रेस के खिलाफ है।”

मालूम हो कि दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी के ओबीसी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "पीएम मोदी नंबर 1 के झूठे हैं। कांग्रेस के चार मुख्यमंत्रियों में से तीन ओबीसी हैं।"

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने 2018 में मध्य प्रदेश में कथित तौर पर सत्ता हथियाने के लिए केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर कटाक्ष किया था।

उन्होंने कहा था, "2018 में कुछ दोगले लोगों ने मध्य प्रदेश की जनता द्वारा वोट देकर बनाई गई सरकार का अपहरण कर लिया था। देश कोविड महामारी से लड़ने के लिए संघर्ष कर रहा था लेकिन स्वास्थ्य मंत्री बेंगलुरु के एक होटल में बैठे थे और हमारी सरकार हड़पने के लिए विधायकों को खरीद रहे थे। वे जनादेश की कीमत पर बातचीत कर रहे थे। इस दिवाली इसे कांग्रेस की दिवाली बनाओ।''

Web Title: Assembly Elections 2023: "Digvijay Singh gives statements to weaken Congress", Himanta Biswa Sarma said on the comment 'PM Modi is the number 1 liar'

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे