Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
One nation-one election: लोकतंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार को छोड़ देना चाहिए और उच्च स्तरीय समिति को भंग कर दिया जाना चाहिए। ...
राहुल ने मणिपुर के बारे में बात की और कहा कि उस राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है, पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा जारी है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' यात्रा की शुरूआत मणिपुर से हुई थी। ...
राहुल गांधी के अगुवाई में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 14 फरवरी को चंदौली जिले से यूपी में प्रवेश करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा यूपी में 11 दिनों तक रहेगी और 18 से 20 जिलों से होकर गुजरेगी। ...
Karnataka Congress: कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा, ‘‘बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों में 36 विधायकों और 39 पार्टी कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जा रहा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को राज्य में सत्ता में पहुंचाया ह ...
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा डरपोक पार्टी है। भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव के लिए हुए इंडिया गठबंधन को देखते हुए चुनाव ही रद्द करा दिया है। ...
कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित हो रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राजनैतिक कार्यक्रम बताया है। ...