Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी बोले- 'मणिपुर में सिविल वॉर जैसा माहौल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी कोई परवाह नहीं'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: January 19, 2024 11:22 AM2024-01-19T11:22:43+5:302024-01-19T11:25:00+5:30

राहुल ने मणिपुर के बारे में बात की और कहा कि उस राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है, पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा जारी है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' यात्रा की शुरूआत मणिपुर से हुई थी।

Bharat Jodo Nyay Yatra Rahul Gandhi said Civil war like situation in Manipur PM Narendra Modi not care about it | Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी बोले- 'मणिपुर में सिविल वॉर जैसा माहौल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी कोई परवाह नहीं'

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकले हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Highlightsमणिपुर में महीनों से सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ है- राहुल गांधी देश में आदिवासियों के खिलाफ अन्याय हो रहा है - राहुल गांधीअसम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है - राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मणिपुर मुद्दे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। राहुल ने कहा है कि मणिपुर में महीनों से सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी कोई परवाह नहीं है। 

राहुल ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा, "मणिपुर में महीनों से सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ है। लोग एक दूसरे को मार रहे हैं, लेकिन आज तक PM मोदी मणिपुर नहीं गए। नागालैंड में PM मोदी ने 9 साल पहले जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। वहीं असम में भी हिन्दुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।"

राहुल ने आगे कहा, "आज देश में आदिवासियों के खिलाफ अन्याय हो रहा है, आपकी जमीन छीनी जा रही है, आपका इतिहास मिटाया जा रहा है । RSS-BJP की विचारधारा आपसे जल-जंगल-जमीन छीनने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस ने PESA कानून और ट्राइबल बिल से आपकी जमीन और आपका हक आपको देने का काम किया है।"

इससे पहले  'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के असम में प्रवेश करने के बाद राहुल ने सीधे राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को निशाने पर लिया और कहा कि  देश में शायद ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ और ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ इस राज्य में है। राहुल ने कहा कि आदिवासियों, चाय बागान के श्रमिकों और असम के अन्य मूल निवासियों के खिलाफ भाजपा नीत सरकार कई अन्याय कर रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। 

राहुल ने मणिपुर के बारे में भी बात की और कहा कि उस राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है, पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा जारी है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' यात्रा की शुरूआत मणिपुर से हुई थी। कांग्रेस सांसद ने कहा कि नगालैंड में नौ साल पहले एक फ्रेमवर्क समझौते (नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए) पर हस्ताक्षर किया गया था और लोग अब पूछ रहे हैं कि इसका क्या हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री ने इस बारे में कुछ नहीं बोला है। 

Web Title: Bharat Jodo Nyay Yatra Rahul Gandhi said Civil war like situation in Manipur PM Narendra Modi not care about it

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे