Bharat Jodo Nyay Yatra: अखिलेश और जयंत को यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजेगी कांग्रेस

By राजेंद्र कुमार | Published: January 18, 2024 06:40 PM2024-01-18T18:40:08+5:302024-01-18T18:42:32+5:30

राहुल गांधी के अगुवाई में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 14 फरवरी को चंदौली जिले से यूपी में प्रवेश करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा यूपी में 11 दिनों तक रहेगी और 18 से 20 जिलों से होकर गुजरेगी।

Bharat Jodo Nyay Yatra Congress will send invitation to Akhilesh and Jayant to join the yatra | Bharat Jodo Nyay Yatra: अखिलेश और जयंत को यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजेगी कांग्रेस

Bharat Jodo Nyay Yatra: अखिलेश और जयंत को यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजेगी कांग्रेस

Highlightsउत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही हैं14 फरवरी को राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' उत्तर प्रदेश में दाखिल होगीयात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश और जयंत चौधरी को न्योता भेजे की तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच बातचीत चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी को न्योता भेजे की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी को जब राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' उत्तर प्रदेश में दाखिल होंगी तो उसके पहले ही इन दोनों नेताओं को यात्रा में शामिल होने का न्योता पहुंच जाएगा।

राहुल गांधी के अगुवाई में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 14 फरवरी को चंदौली जिले से यूपी में प्रवेश करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा यूपी में 11 दिनों तक रहेगी और 18 से 20 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय सीट वाराणसी भी जाएंगे। इसके अलावा वह अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र और अपनी पुरानी सीट अमेठी से होते हुए लखनऊ आएंगे। यहां से वह बरेली और आगरा के रास्ते राजस्थान में दाखिल होंगे।

इस तरह राहुल गांधी पूर्वांचल से लेकर अवध, रुहेलखंड और बृज क्षेत्र के सियासी समीकरण को साधते हुए नजर आएंगे। कांग्रेस के सीनियर नेता और राहुल गांधी भी यह चाहते हैं कि यूपी में जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा विभिन्न शहरों से गुजर रही हो तो किसी एक शहर में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का साथ भी उन्हे मिले, ताकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिकस्त देने को लेकर इंडिया गठबंधन की मजबूती का यूपी में संदेश दिया जा सके।

इसी सोच के तहत ही कांग्रेस के नेताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ऐलान के समय ही कहा था कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। अब जल्दी ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और यूपी के प्रभारी बनाए गए अविनाश पाण्डेय सपा मुखिया को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता देंगे।

Web Title: Bharat Jodo Nyay Yatra Congress will send invitation to Akhilesh and Jayant to join the yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे