Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस का फैसला शर्मा द्वारा कांग्रेस आलाकमान की आलोचना करते हुए एक्स पर एक लंबा नोट पोस्ट करने के कुछ ही मिनट बाद आया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को 'तानाशाह' बताया था। ...
सासाराम सुरक्षित संसदीय क्षेत्र है। इस सीट के अंदर 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें 3 सीटें कैमूर जिले की और 3 सीटें रोहतास जिले की हैं। 6 विधानसभा सीटों में मोहनिया, भभुआ, चैनपुर, चेनारी, सासाराम और करगहर शामिल हैं। इनमें चेनारी और मोहनिया एससी सुरक ...
Pm Narendra Modi Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार दौरे पर थे। उन्होंने बेतिया की धरती पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान परिवारवादियों पर प्रहार किया। ...
Bengaluru Cafe blast: नैशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी(एनआईए) ने बेंगलुरु के चर्चित केफे में आईईडी बम ब्लास्ट करने वाले आरोपी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। ...
Ranchi parliamentary constituency 2024 Lok Sabha Elections: 28,35,532 की जनसंख्या वाले इस क्षेत्र में 46.71 फीसदी ग्रामीण और 53.29 फीसदी शहरी जनता है। ...
अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' और उसके नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दल के नेता 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के साथ खड़े होकर देश को कमजोर कर रहे हैं। ...
देश की सबसे बड़ी विपक्षी दल कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में मौजूदा सत्ताधारी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को चुनौती देने के लिए व्यापक तैयारियों में जुट गई है। ...