Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में कहा कि आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है और नॉर्थ ईस्ट खुद मोदी की गारंटी का गवाह है। जिस नॉर्थ-ईस्ट को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दीं, उसे बीजेपी ने संभावनाओं का स्रोत बना दिया है। ...
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो ''भ्रष्टाचार का चैंपियन'' हैं और सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द की गई चुनावी बांड योजना मोदी द्वारा की गई दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली है। ...
राहुल गांधी ने मोदी सरकार और भगवा पार्टी पर बेहद तगड़ा हमला करते हुए कहा कि देश में जिस प्रकार की परिस्थितियों का निर्माण हुआ है, उससे लगता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में केवल 150 सीटों पर सिमट जाएगी। ...
चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ "अपमानजनक" टिप्पणी पर भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को नोटिस जारी किया है। ...
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते मंगलवार को कच्चातीवू द्वीप पर विवाद का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने उस द्वीप को श्रीलंका को सौंपकर भारत की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों को खतरे में डाला है। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनावी बांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगली सरकार को चुनावी बांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में करानी होगी। ...
बिजनेसमैन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार सक्रिय राजनीति में आने की अपनी इच्छा जताई है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि पूरे देश से उनके लिए राजनीति में आने की पुकार आ रही है। ...