भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन सरकार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज सुबह 11 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के जरिए अपना बहुमत साबित करेंगे। ...
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के किसी सहयोगी का नाम लिए बिना कहा, ‘लेकिन अब मौजूदा सरकार में गिरोहों के बीच युद्ध छिड़ गया है। तीसरा गिरोह 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में डूबा हुआ है और इसलिए उसके पास सिर ...
आप सुप्रीमो ने दिल्ली के रोहिणी में एक स्कूल की आधारशिला रखने के बाद कहा, "वे हमारे खिलाफ कोई भी साजिश रच सकते हैं। मैं भी दृढ़ हूं। मैं झुकने वाला नहीं हूं। वे मुझसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं।'' ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए सभी मंत्रियों को दोटूक कहा है कि वो अपने किसी भी कार्य में कोई शिथिलता न बरतें। ...
भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख और लालकृष्ण आडवाणी के साथ काम किया है। ...
डीएमके ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा पर लगाये गये कथिततौर पर विधायकों की 'खरीद-फरोख्त' के आरोपों को सही मानते हुए भगवा पार्टी पर जबरदस्त हमला किया है। ...
शिवसेना (यूबीटी) ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए मोदी सरकार से पूछा कि महाराष्ट्र और हिंदुत्व के दो महान शख्सियतों वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे को कब मिलेगा भारत रत्न। ...