भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
Lok Sabha Elections 2024: चौथे चरण में जब मतदान हो रहा है, उस दिन मायावती का किया गया यह ऐलान बसपा की रैली में मौजूद समर्थकों को रास आया और उन्होंने मायावती जिंदाबाद के नारे लगाकर समर्थन किया. ...
Lok Sabha Election 2024: हाल में राहुल गांधी की रायबरेली की रैली में शामिल हुए लोगों में से कुछ ने पूछ लिया कि आप शादी कब करोगे, तो जवाब में उन्होंने अब तो जल्दी करनी पड़ेगी। ...
भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि ओडिशा में बदलाव निर्विवाद है क्योंकि लोग नवीन पटनायक की बीजू जनता दल के शासन से बहुत परेशान हैं। ...
मतदान केंद्र पर माधवी लता ने वोट देने आई मुस्लिम महिलाओं के पहचान पत्र देखे और नकाब हटवाकर उनका चेहरा भी देखा। इसका वीडियो सामने आया तो एआईएमआईएम के नेताओं की तरफ से आपत्ति दर्ज की गई। ...