अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर चुनावी रैली करने पर बुधवार शाम 6 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक रोक लगा दी गई है। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘आतंकवादी’ कहे जाने पर चुनाव ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020: एक चैनल के साथ बातचीत में भाजपा के सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा द्वारा केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुये उन्हें ‘आतंकवादी’ बताया गया था। ...
अमित शाह ने कहा कि शाहीन बाग में नारे लगते हैं कि हमें चाहिए जिन्ना वाली आजादी और ये निर्लज्ज होकर कहते हैं कि हम शाहीन बाग के साथ हैं। शरजील इमाम जो कहता है कि असम को भारत से काट दो, ये उसके साथ खड़े हैं। इन लोगों को जवाब वोट देकर देना होगा। ...
हर्षिता ने कहा कि मेरे पिता हमेशा सामाजिक सेवाओं में रहे हैं। उसने बताया कि मुझे याद है कि बचपन में वह हमें सुबह ही जगाते हैं। इसके बाद मेरे भाई, माता, दादा-दादी और मैं सुबह 6 बजे एक साथ बैठकर भगवद् गीता पढ़ते हैं और 'इन्सान से इन्सान का हो भाइचारा' ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि दिल्ली में ऐसी सरकार चाहिए, जो तुष्टिकरण का सहारा न ले बल्कि सीएए, अनुच्छेद 370 और राष्ट्रीय सुरक्षा के तमाम फैसलों पर देश का साथ दे। ...