अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 525 हो गई जबकि अब तक इससे सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। इन मामलों में 329 वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले महीने निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था। ...
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में 191 मामले दर्ज किए गए और 3,728 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबि ...
मुख्य सचिव विजय देव ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि शुरू में अपने मूल राज्यों की ओर जा रहे प्रवासी श्रमिकों पर विशेष ध्यान दिया गया और उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने साथ ही लॉकडाउन को लागू कराने के लिए सक्रिय कदम उठाने का भी निर् ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ गए हैं और इसके पीछे के कारणों में से एक निजामुद्दीन में तबलीगी जमात कार्यक्रम है। जांच में बढ़ोतरी से राष्ट्रीय राजधानी में इस घातक बीमारी का नियंत्रण सुनिश्चित होगा ...
पूर्वी दिल्ली के सांसद भाजपा नेता गौतम गंभीर ने सोमवार को संसद-सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडी) कोष से दिल्ली सरकार को कोविड-19 से लड़ने में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए जरूरी उपकरण खरदीने में मदद के लिए 50 लाख रुपये देने की पेशकश की। ...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार (5 अप्रैल) को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 503 हो गई जबकि इसकी चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या सात हो गई है। दिल्ली में हजारों लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है. ...
दिल्ली सरकार ने केंद्र से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल 445 मामलों में 301 ऐसे लोग हैं जो निजामुद्दीन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ...