अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
Delhi budget 2022: वित्त वर्ष के बजट में दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक सिटी की स्थापना, रात्रि अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने और खुदरा एवं थोक बाजारों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के प्रावधान किए गए हैं। ...
भाजपा ने केजरीवाल पर जम्मू- कश्मीर में आतंकवाद के कारण जान गंवाने वालों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ‘‘बेशर्म अराजकतावादी’’ हैं। ...
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो क्लिप में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, बेअदबी की घटनाओं के सरगनों को अब तक दंडित नहीं किया गया है। मुझे यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि सरगने कौन हैं। ...
दिल्ली के सीएम प्रमुख केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा का पूरा तंत्र देश भर में फिल्म के पोस्टर चिपकाने में व्यस्त है। उन्होंने विधानसभा में कहा, कुछ लोग कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा रहे हैं और आप (भाजपा) फिल्म के पोस्टर चिपका रहे हैं। ...
विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल ने इस मुद्दे पर अ ...
Punjab Rajya Sabha Election: पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। ...
भाजपा ने बताया कि उसके राज्य मुख्यालय ‘कमलम’ में गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने ‘आप’ की टोपी उतार भगवा टोपी पहनी और पाटिल ने उनमें से कई को भगवा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। ...
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को हजारों लोगों की मौजूदगी में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ...