अमित शाह देश के गृह और सहकारिता मंत्री हैं। अहमदाबाद से लोकसभा सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक गुजराती हिन्दू परिवार में जन्मे अमित शाह अमदाबाद में कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गये थे। अमित शाह गुजरात की सरखेज विधानसभा से 1997 में पहली बार विधायक बने। 1997 से ही ही शाह लगातार गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे। जुलाई 2014 में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। Read More
UP Election 2022: 'जो बोले सो निहाल' का नारा लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों के मतदान में सपा और बसपा दोनों का ही सूपड़ा साफ हो गया है और कांग्रेस तो दूरबीन लेकर भी दिखाई नहीं पड़ती है। ...
एक समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जब उसने इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कोई टिप्पणी करने के बजाय अपनी निजी राय जाहिर की और कहा कि सभी छात्रों को ड्रेस कोड या यूनिफॉर्म का पालन करना चाहिए। ...
अमित शाह ने बसपा को भी सपा के साथ निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा और बसपा दोनों का सूपड़ा साफ होने वाला है। शाह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस आतंकवाद को कभी खत्म नहीं कर सकते हैं। इसे तो केवल भाजपा ही जड़ से उखाड़ सकती है। ...
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी चुनाव के दौरान एक रैली में कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ की सरकार दोबारा बनी तो किसानों को अगले पाँच साल बिजली बिल नहीं देना होगा। ...
पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कुमार के आरोप पर प्रतिबंधित संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' से आम आदमी पार्टी के संबंधों की जांच कराने की माग की थी। ...
UP Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चरमराने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य में पांच साल में बदलाव लाने का श्रेय दिया। ...