भाजपा यूपी की सत्ता में फिर आई तो होली दिवाली पर देगी फ्री गैस-सिलेण्डर, गोण्डा रैली में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

By विनीत कुमार | Published: February 19, 2022 02:47 PM2022-02-19T14:47:14+5:302022-02-19T14:51:12+5:30

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी चुनाव के दौरान एक रैली में कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ की सरकार दोबारा बनी तो किसानों को अगले पाँच साल बिजली बिल नहीं देना होगा।

UP Election 2022 BJP Govt will provide free LPG gas cylinder on ocassion of Holi and Diwali says Rajnath Singh | भाजपा यूपी की सत्ता में फिर आई तो होली दिवाली पर देगी फ्री गैस-सिलेण्डर, गोण्डा रैली में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

गोण्डा में चुनावी रैली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फोटो- एएनआई)

Highlightsराजनाथ सिंह ने शनिवार को गोण्डा के कर्नलगंज में चुनावी रैली को संबोधित किया।राजनाथ सिंह ने कहा- भाजपा सत्ता में आई को होली और दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।यूपी के गोण्डा में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है, जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं।

गोण्डा: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव प्रचार भी जोरों पर है। इसी कड़ी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोण्डा में चुनावी रैली को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने गोण्डा के कर्नलगंज रैली में कहा कि भाजपा की सरकार अगर एक बार फिर यूपी में सत्ता में आती है तो होली और दिवाली पर हर साल गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। 

भाजपा के घोषणा पत्र में भी इस संबंध में पहले ही ऐलान किया जा चुका है कि मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को दिए जाएंगे। गोण्डा में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा। इस जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं।

कांग्रेस और राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का हमला

राजनाथ सिंह ने गोण्डा की इस रैली में राहुल गांधी के संसद में दिए उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान करीब आ गए। राजनाथ सिंह ने इसका जवाब देते हुए कि राहुल गांधी ने भारत का इतिहास नहीं पढ़ा है। सिंह ने कहा कि राहुल को आधुनिक भारत का इतिहास भी पढ़ना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा, 'जवाहरलाल नेहरू जब प्रधानमंत्री थे तब पाकिस्तान ने अधिकृत शाखगाम घाटी को गैरकानूनी तरीके से चीन को सौंप दिया था। जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोराकोरम हाइवे बना तब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। जब सीपीईसी के तहत निर्माण शुरु हुआ तो मोदी जी नहीं बल्कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे।'

राजनाथ सिंह ने ये भी दावा किया कि सर्वे एजेंसी बता रही हैं कि यूपी में पहले दो चरण में भाजपा को पिछली बार के विधानसभा चुनाव के लगभग बराबर ही सीटें मिल रही हैं।

अमित शाह की बांदा में रैली

दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बांदा जिले में चुनावी रैली की। शाह ने बांदा के तिंदवारी में एक रैली को संबोधिक करते हुए कहा, 'अगर किसी तरह साइकिल (समाजवादी पार्टी) सत्ता में आ गई तो यूपी पूरे देश में आतंकवाद की सप्लाई करने लगेगा। अखिलेश की सरकार में सूखा पड़ने से करीब 2000 किसान भूख से मर गए।'

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के 16 जिलों के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण के लिए रविवार को मतदान होगा। तीसरे चरण में दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

तीसरे चरण में राज्‍य के 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने हैं। 

मैनपुरी जिले के साथ ही हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Web Title: UP Election 2022 BJP Govt will provide free LPG gas cylinder on ocassion of Holi and Diwali says Rajnath Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे