आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
एमसीडी सदन में 10 ‘एल्डरमैन’ को शपथ दिलाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के साथ ही हंगामा होने लगा। ‘आप’ के कई विधायक और पार्षद पार्षद नारे लगाते हुए आसन के करीब पहुंच गए। उन्होंने निर्वाचित पार्षदों के बजाय ‘एल्डरमैन’ को पहले शपथ दिलाने का विरोध किया। ...
चुनाव से पहले सिविक सेंटर में भाजपा और आप पार्षद आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इसपर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सवाल उठाया कि क्या आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है? ...
मेयर चुनाव के लिए सिविक सेंटर में मतदान प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले एमसीडी के सभी नव निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी और फिर इसके तुरंत बाद बैलेट पेपर के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की चुनावी प्रक्रिया ...
Delhi Mayor Election 2023: महापौर पद के लिए शैली ओबेरॉय और आशु ठाकुर (दोनों आप से) और रेखा गुप्ता (भाजपा से) उम्मीदवार हैं। उप महापौर के लिए आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार (आप से) और कमल बागरी (भाजपा से) उम्मीदवार हैं। ...
अरविंद केजरीवाल नीत आप ने गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों के लिए हुए चुनाव में 181 पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से उसे केवल पांच सीटों पर ही सफलता मिली। ...
Delhi Horror: सुल्तानपुरी थाने की पुलिस ने इस मामले में दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्णन (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ...
Delhi Horror: दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किमी तक कार से घसीटा गया, पांच आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। ...
दिल्ली में रविवार को एक महिला की स्कूटी को बलेनो कार ने टक्कर मार दी और उसके नग्न शरीर को दिल्ली के सुल्तानपुरी के आसपास घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ...