दिल्ली: बीजेपी नेता के बोल, 2019 में कांग्रेस-आप मिलकर लड़ेंगे चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 23, 2018 07:39 PM2018-05-23T19:39:01+5:302018-05-23T19:39:01+5:30

आज कर्नाटका में जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बन गई है। कुमारस्वामी के शपथ समारोह में  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए।

vijendra gupta says aap and congress fight together in 2019 lok sabha | दिल्ली: बीजेपी नेता के बोल, 2019 में कांग्रेस-आप मिलकर लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली: बीजेपी नेता के बोल, 2019 में कांग्रेस-आप मिलकर लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली, 23 मई: आज कर्नाटका में जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बन गई है। कुमारस्वामी के शपथ समारोह में  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। खबर के मुताबिक इस समारोह पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सीएम को आड़े हाथों लिया है।

उन्नाव रेप केसः कुलदीप सिंह सेंगर 3 दिन के लिए CBI की कस्टडी में भेजे गए

 उन्होंने कहा कि केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि राजनीति में अपना दम भरने वाली आप कांग्रेस के साथ कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार को सद्भावना संदेश देकर अपना रुख साप कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राजनीति में आप और कांग्रेस की नूराकुश्ती अब बेनकाब हो चुकी है।

 उन्होंने कहा कि अब साफ हो गया है कि 2019 में आप और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उनका उद्देश्य किसी भी कीमत पर बस सत्ता से बीजेपी को दूर रखना है चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े।

 एचडी कुमारस्वामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंच पर एक साथ दिखे सोनिया, राहुल, मायावती, अखिलेश, तेजस्वी

कांग्रेस से हाथ मिलाकर आप ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह भी मूल्यविहीन राजनीतिक भीड़ का हिस्सा है। विजेंद्र गुप्ता इससे पहले भी आप सरकार के ऊपर निशाना साधते रहे हैं। वहीं, विपक्ष की ओर से इस बात का ऐलान किया जाता रहा है रि 2019 में बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को एक जुट होना पड़ेगा।

Web Title: vijendra gupta says aap and congress fight together in 2019 lok sabha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे