आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली सरकार के पास पुलिस का अधिकार नहीं है, ऐसे में वह पूर्व में हुए अपराधों के लिए जांच एजेंसी का गठन नहीं कर सकती। ...
दिल्ली सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर करने की बात कही थी लेकिन ताजा खबर के मुताबिक इन प्रशासनिक अधिकारियों ने केजर ...
supreme Court Verdict on Delhi Center: सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अपने फैसले में साफ कर दिया है लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार ही अहम है। यानी अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लिए कोई भी फैसला करने से पहले एलजी की सहमती लेने की जरूरत नहीं ...
वर्ष 2009, 2011, 2013, 2015 और 2017 के वाइब्रेंट गुजरात ब्रोशर में स्टर्लिग बायोटेक की गुजरात के फार्मा और जैव प्रौद्योगिकी नीतियों की सफलता के बारे में जानकारी दी गई थी। ...
दिल्ली में रिडेवलपमेंट के नाम पर दिल्ली में चल रहे पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। दिल्ली के नौराजी नगर, नेताजी नगर और सरोजनी नगर समेत कई इलाकों में हो रहे पेडों की कटाई को लेकर लोग सड़कों पर धरने दे रहे हैं। ...