आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
उप मुख्यमंत्री के बयान के बाद अलका लांबा ने कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दे रही हूं। वहीं, इस्तीफे को लेकर कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया था कि ये सब ऑन रिकॉर्ड हैं, सदन की कार्यवाही का हिस्सा हैं, उसके बाद अलका लांबा ने पार्टी के अंदर इस प्रस्ताव का विरोध ...
सिख विरोधी दंगा मामला: राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के प्रस्ताव पर मामला गर्माया, अलका लांबा ने कहा कि मुझसे पार्टी लाइन से हटकर बोलने के लिए इस्तीफा मांग लिया गया है। ...
वहीं, सोशल मीडिया पर बागी विधायक ने सदन की कार्यवाही का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप विधायक जरनैल सिंह उस प्रस्ताव को पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ...
राजीव गांधी से जब इस दंगे के बारे में पुछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि 'जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।' उनके इस बयान की जबरदस्त आलोचना हुई थी। ...
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शनिवार को दिल्ली विधानसभा के रजत जयंती समारोह में निजी कारणों से भाग नहीं ले पायेंगे। ...
यही हाल समाजवादी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र और सपाक्स जैसी पार्टियों का हुआ है। चुनाव आयोग के 4 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक आम आदमी पार्टी NOTA से भी हार गई है। ...
एनआरसी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान कि "भारत धर्मशाला नहीं है", के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने आरोप लगाया इसका सहारा लेकर अपने राजनीतिक लाभ के लिए उन्मादी बातें कर शाह और भाजपा बिहार, उत्तरप्रदेश सहित पूर्वांचल के लोगों को उनके ...
सुखपाल सिंह खैरा की अगुवाई में यह ‘इंसाफ मार्च’ शुरू हुआ। खैरा को ‘आप’ ने उस वक्त पार्टी से निकाल दिया था जब पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जाने पर उन्होंने बगावत कर दी थी। ...