आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
संगम विहार में प्रदर्शन स्थल पर दीक्षित ने दावा किया कि दिल्लीवासी भीषण गर्मी में बार बार बिजली कटौती और पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं लेकिन सरकार गहरी नींद में सो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह जीने और मरने का मामला है। पानी और बिजली की कमी सबसे ज्यादा ...
संगरूर से आम आदमी पार्टी के सदस्य भगवंत मान ने शपथ लेने के बाद ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा लगाया। दूसरी तरफ, भाजपा के कई सदस्यों को यह तंज कसते हुए सुना गया ‘‘अब मान अकेले बचे हैं’’। इस पर मान ने कहा कि वह ‘‘अकेले ही बहुत हैं’’। ...
पाटिल की आवास मंत्री के तौर पर नियुक्ति को फड़वीस के राजनीतिक दांव के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि पूर्व में विपक्ष के नेता के तौर पर पाटिल आवास विभाग से जुड़े मुद्दों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। ...
खबर के अनुसार दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से प्रत्येक विधानसभा के लिए तीन नामों का पैनल मांगा है ...
इसके अलावा पांच प्रतिशत कर श्रेणी की सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये से साढ़े सात लाख रुपये कर सकती है।’’ कानून कंपनी लक्ष्मीकुमारन एंड श्रीधरन में पार्टनर एस वासुदेवन ने कहा कि आयकर अधिनियम में कुछ प्रावधानों पर पुन: गौर किया जाना चाहिये। ...