आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अगले चार महीनों के अंदर अयोध्या में भव्य और गगनचुंबी राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू होगा। वह मौजूद लोगों से यह भी पूछते रहे कि कांग्रेस और आप का वोट बैंक कौन है, इस पर भीड़ नारे लगाती “शाहीन बाग”। ...
आयोग ने दिल्ली चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दास को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और कुमार को चुनाव खर्च की सीमा के पालन के लिये पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है। आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार दिल्ली के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठ ...
केजरीवाल ने कहा कि बलात्कार के मामलों में छह महीने में फांसी सुनिश्चित करने के लिए कानून में तत्काल बदलाव करने की ज़रूरत है। दिल्ली की अदालत ने अगले आदेश तक सामूहिक बलात्कार और हत्या के चार दोषियों के मृत्यु वारंट को टाल दिया है। ...
Delhi elections: अमित शाह ने केजरीवाल के झूठे वादे गिनवाते हुए आरोप लगाया कि कहां गए 1000 स्कूल, कहां गए 50 नए कॉलेज, 15 लाख CCTV लगाने थे, कुछ लगा दिए। बाकी कहां हैं, 5000 नई बसें कहां गईं, 8 लाख नई नौकरियां दीं क्या? ...
पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको की ओर से जारी बयान के मुताबिक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि महाबल मिश्रा के पुत्र विनय मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव में द्वारका से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। ...
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी पांच फरवरी को शास्त्री पार्क इलाके में एक सभा को संबोधित करेंगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राहुल और प्रियंका तीन एवं चार फरवरी को सभा एवं रोडशो करेंगे। ...
भाजपा का “संकल्प पत्र” एक नया “जुमला पत्र” है। भाजपा दिल्ली में फ्री बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, महिलाओं की फ्री बस यात्रा और फ़रिश्ते योजना मुफ़्त इलाज बंद करना चाहती है। जनता अपने वोट की ताक़त से इनका चुनावी भविष्य बंद कर देगी। ...
इस मौके पर भाजपा से दिग्गज नेता मौजूद थे। गडकरी ने कहा कि दिल्ली देश का हृदय है और ये एक ऐसा शहर है जो सभी हिन्दुस्तानियों के लिए अभिमान का विषय है। पुराने इतिहास से लेकर पूरे देश का इतिहास दिल्ली से जुड़ा हुआ है और भाजपा का इतिहास भी दिल्ली से ही जु ...