आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लगातार हनुमान मंदिर जाने के लिए सत्तारूढ़ आप को ट्रोल किया था। ...
ग्रेटर कैलाश के आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को ‘सुंदरकांड का पाठ’ कराने का ऐलान किया था। ...
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के अंतरिम प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने राजेश लिलोठिया, हारुन यूसुफ, तरविंदर सिंह मारवाह, जितेंद्र कोचर और कुछ अन्य नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की। ...
भारत सरकार डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के लिए खास इंतजाम कर रही है। ट्रंप उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल को भी देखने जाएंगे। इस दौरान उन्हें प्रदूषण की मार झेल रही यमुना की बदबू न सताए, इसके लिए नदी में 500 क्यूसेक पानी तक छोड़ा गया है। ...
'आप' की विस्तारवादी सोच केजरीवाल की पार्टी दिल्ली में तीसरी बार बंपर जीत मिली. इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी ने यह संकेत देना शुरू कर दिया है कि वह अब दिल्ली से बाहर अपना विस्तार करना चाहती है. ...
जुलाई 2019 में नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। 17 फरवरी की रात नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर देखे गए थे। ...
बीजेपी सांसद गौतम ने दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल को लिखा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते आपको वहां(गाजीपुर) जाकर स्थित का जायजा लेना चाहिए। साथ ही आपको पता चलेगा कि सभी कार्य केंद्र सरकार और बीजेपी नीत ईडीएमसी द्वारा किए गए हैं। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल के कामकाज संभालने के बाद यह उनकी शाह के साथ पहली बैठक है। यह बैठक करीब 20 मिनट तक शाह के आवास पर चली। ...