आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है, वे नहीं जानते कि कैसे स्कूलों की स्थिति ठीक की जाए। 27 सालों में ये लोग स्कूल की स्थिति ठीक नहीं कर पाए। ...
दत्तात्रेय होसबले ने कुछ दिनों पहले भारत में गरीबी और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर ऐसा कुछ कह दिया था, जिससे हड़कंप मच गया था। हालांकि चार दिन बाद मोहन भागवत ने नागपुर में दशहरा रैली में सरकार को क्लीन चिट दे दी। ...
सर्वेक्षण बताता है कि बाकी वोटरों में से 35 फीसदी हिस्सा ऐसा है जो सरकार तो नहीं बदलना चाहता, लेकिन भाजपा सरकार के कामकाज से नाराज वह भी है। यानी सत्तर फीसदी लोग साफ तौर से इस सरकार को एक अच्छी सरकार नहीं मानते। ...
केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी को विकास का पुरोधा बताते हुए कहा कि मोदी जी विकास के मंत्र से इस देश को आगे ले जा रहे हैं और विपक्ष गाली तंत्र से उन्हें पीछे खिंचने की कोशिश कर रहा है। ...