Gujarat Election 2022: यदि गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिलता है तो..., जानें कौन है मुख्यमंत्री का चेहरा, गृह मंत्री शाह ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 15, 2022 11:49 AM2022-11-15T11:49:16+5:302022-11-15T11:51:31+5:30

Gujarat Election 2022: गुजरात की कुल 182 सीटों के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Gujarat Election 2022 amit shah says bhupendra patel will remain cm majority in assembly elections | Gujarat Election 2022: यदि गुजरात में बीजेपी को बहुमत मिलता है तो..., जानें कौन है मुख्यमंत्री का चेहरा, गृह मंत्री शाह ने किया खुलासा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि पार्टी गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है।

Highlightsभूपेंद्र पटेल घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं। पटेल ने सितंबर 2021 में विजय रुपानी की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था।गांधीनगर दक्षिण सीट से अल्पेश ठाकोर को उम्मीदवार बनाते हुए 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

Gujarat Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि पार्टी गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करती है तो भूपेंद्र पटेल राज्य के के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

शाह के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि पटेल भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और पार्टी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के गृह राज्य में लगातार सातवीं बार सत्ता हासिल करने पर है। शाह ने कहा, ‘‘यदि गुजरात में भाजपा को बहुमत मिलता है तो भूपेंद्र पटेल अगले मुख्यमंत्री होंगे।’’

पटेल ने सितंबर 2021 में विजय रुपानी की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था। वह भाजपा नेतृत्व का एक ऐसा कदम जिसने कई लोगों को चौंका दिया था। पटेल घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें उसी सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने "सार्वजनिक सर्वेक्षण" करने के बाद पार्टी नेता इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस ने चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है।

गुजरात चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर को टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को गांधीनगर दक्षिण सीट से अल्पेश ठाकोर को उम्मीदवार बनाते हुए 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता ठाकोर को राधनपुर सीट के बजाए गांधीनगर दक्षिण सीट से मुकाबले में उतारा है।

वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा विरोधी आंदोलन के चेहरों में से एक ठाकोर 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 में उपचुनाव में अपनी राधनपुर सीट हार गए थे।

तीसरी सूची के साथ भाजपा ने 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 178 सीट पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है। इससे पहले दिन में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाटन से राहुल देसाई के नाम की संभावित घोषणा के खिलाफ गांधीनगर में राज्य पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

Web Title: Gujarat Election 2022 amit shah says bhupendra patel will remain cm majority in assembly elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे