आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Delhi Coaching Incident: हादसे के पीछे की वजह सबसे बड़ी मौजूद छात्रों ने बताई कि अव्यवस्था है, बारिश के पानी भरने से निकासी नहीं हो पाती है, इस कारण ये हादसे होते हैं। हाल में एक छात्र की मौत बारिश में करेंट लगने से हो गई थी। ...
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप के सांसद ने कहा कि बीजेपी और दिल्ली के एलजी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जान से खेल रहे हैं और उन्हें जेल में मारने की साजिश रच रहे हैं'। ...
Haryana assembly polls: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। बीते दिनों पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि पार्टी सभी 90 सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ...
आम आदम पार्टी (आप) नेता की ओर से पेश होते हुए, वकील विवेक जैन ने पीठ को सूचित किया कि सिसोदिया पिछले 16 महीनों से जेल में हैं और मुकदमा उस चरण से आगे नहीं बढ़ पाया है, जिस पर अक्टूबर 2023 में था जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी। ...
केजरीवाल को तीन दिन की हिरासत में पूछताछ की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने केजरीवाल को उनकी सरकार की उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार को लेकर गिरफ्तार किया था। ...