आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अजय कुमार ने 19 सितंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि आप देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न भूमिकाएं निभा रही है और कुमार ‘विकास क ...
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. उन्होंने दिल्ली में आप नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आप पार्टी की सदस्यता ग ...
हालांकि अलका लंबा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। वह ट्वीट कर लगातार आप और केजरीवाल सरकार पर हमला कर रही हैं। ...
जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर विश्वविद्यालय परिसर में देशद्रोही नारे लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आरोप पत्र दायर कर मुकदमा चलाने के लिये दिल्ली सरकार के गृह विभाग से अनुमति मांगी है। केजरीवाल सरकार द् ...
बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के बाहरी दिल्ली व अन्य कई कॉलेजों में बुनियादी ढांचे का अभाव है। पूर्व ईसी सदस्य डॉ अजय भागी ने कहा कि दिल्ली सरकार की शह पर इन कॉलेजों में दिल्ली सरकार द्वारा मनोनीत प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने प ...
केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान से पलटते हुए कहा, 'दिल्ली सरकार को निर्णय लेने का अधिकार है, हमें कोई आपत्ति नहीं है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आने वाले समय में कम होगा।' ...
दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से विधायक ने भाषण देते हुए एक महिला नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। महिला आयोग का कहना है कि महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के कार्यालय का दौरा किया और शिकायत करते हुए सबूत के तौर पर झा के भाषण का वीडियो सौंपा। ...
दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोम दत्त को छह महीने के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया। मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा उन्हें दोषी ठहराए जाने की अपील को खारिज कर दिया। ...