दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का बड़ा दांव, अजय कुमार को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

By भाषा | Published: September 20, 2019 07:02 PM2019-09-20T19:02:25+5:302019-09-20T19:02:25+5:30

झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अजय कुमार ने 19 सितंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि आप देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न भूमिकाएं निभा रही है और कुमार ‘विकास के हमारे आंदोलन से जुड़ेंगे।’

ajoy kumar national spokesperson of aam aadmi party | दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का बड़ा दांव, अजय कुमार को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

अजय कुमार (फाइल फोटो)

Highlightsकुमार ने संवाददाताओं से कहा था कि झारखंड में राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुमार को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।अजय कुमार आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अजय कुमार को पार्टी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में कुमार ने गुरूवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।

आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुमार को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रह चुके कुमार ने पिछले महीने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। कुमार ने कुछ सहयोगियों पर पार्टी के बजाय अपने हितों का बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। 

कुमार ने संवाददाताओं से कहा था कि झारखंड में राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया। जमशेदपुर के पूर्व सांसद ने कहा कि केवल आप ही आम आदमी की सच्ची पार्टी है जहां कोई भी जुड़ सकता है और क्षेत्र के विकास की दिशा में काम कर सकती है। उन्होंने कहा था, ‘‘फिलहाल ईमानदारी और पारदर्शिता दो महत्वपूर्ण गुण हैं और आप में दोनों ही गुण हैं।’’’ कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप फिर बहुमत हासिल करेगी।

Web Title: ajoy kumar national spokesperson of aam aadmi party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे