आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को ही दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिये अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। ...
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आर्मी डे के दिन ट्वीट में लिखा, ''भारतीय सेना के हर जवान और अधिकारी के साहस और दृढ़ संकल्प को मेरा सलाम। देश आपकी सेवा के लिए सदा आपका आभारी है।'' ...
सूत्रों का कहना है कि चौहान की सोनिया से मुलाकात के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे चौहान पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे। ...
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जा चुकी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। ...
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार को द्वारका सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री की जगह टिकट दिया है। ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बदरपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक एन डी शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर उम्मीदवारों को टिकट बेचने का आरोप लगाया। ...
आप ने हाल में पार्टी में शामिल हुए पांच बार के विधायक रहे शोएब इकबाल को आसिम अहमद खान की जगह मटिया महल से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के साथ ही भाजपा के कब्जे वाली चार सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारे हैं। उन पांच सीट ...
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि यह राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के लिए ‘‘गंभीर चिंता का विषय’’ है कि दिल्ली सरकार के शिक्षा बजट का 46 प्रतिशत हिस्सा खर्च ही नहीं हुआ। ...