आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका लाम्बा चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार थी लेकिन वह हार गई हैं। चांदनी चौक विधानसभा सीट से आप के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह साहनी जीते हैं। ...
दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले अमानतुल्लाह खान मूल रूप से मेरठ के अफगानपुर के निवासी हैं। दिल्ली चुनाव-2020 में आप को 62 सीटें मिली हैं। ...
Delhi Assembly Election: दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है। ...
पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना में आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई थी। इस मामले में धर्मवीर उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया है। घटना में आप समर्थक हरिन्दर घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि कालू और मान के बीच दुश्मनी थी। ...
केजरीवाल को बुधवार को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बेहतरीन जीत दर्ज करके केजरीवाल 16 फरवरी को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। ...
दलाई लामा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘परम पूजनीय दलाई लामा के शब्दों और आशीर्वाद से कृतज्ञ हूं। आपको बहुत धन्यवाद।’’ ...
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम वीरप्पा मोइली ने कहा, ‘‘इस तरह लोग उस निष्कर्ष पर पहुंचे कि कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने का कोई मतलब नहीं, अन्यथा इससे भाजपा को फायदा होगा।’’ ...