आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है, वे नहीं जानते कि कैसे स्कूलों की स्थिति ठीक की जाए। 27 सालों में ये लोग स्कूल की स्थिति ठीक नहीं कर पाए। ...
केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी को विकास का पुरोधा बताते हुए कहा कि मोदी जी विकास के मंत्र से इस देश को आगे ले जा रहे हैं और विपक्ष गाली तंत्र से उन्हें पीछे खिंचने की कोशिश कर रहा है। ...
केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कथित तौर पर एक ऐसा कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें हिंदू देवताओं के बहिष्कार की शपथ ली गई थी। ...
गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में भगवान को याद करते हुए कहा कि भगवान खुद गुजरात में झाड़ू चला रहे हैं। इसलिए यहां की जनता का मन तेजी से बदल रहा है। कांग्रेस और भाजपा को वोट देकर अपना वोट बर्बाद मत करना। ...
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गुजरात में अपने रोड शो के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए जय श्री राम और जय श्री कृष्ण के नारे लगाए। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले भगवान का भी अपमान कर रहे हैं। ...
कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी तुलना कंस, हिरण्यकश्यप और रावण जैसे दुष्टों के साथ की और कहा कि गुजरात में ऐसे राक्षसों का संहार होता है। ...
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में भाजपा के खिलाफ अपने चुनावी मुहिम में जनता से वादा किया कि अगर यहां भी चुनाव के बाद 'आप' की सरकार बनती है तो वह दिल्ली की तरह यहां भी वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएंगे। ...
गुजरात के चुनाव प्रचार में लगे हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि गुजरात की जनता भाजपा के बीते 27 साल के कुशासन से तंग आ चुकी है और होने वाले चुनाव में उसके खिलाफ वोट देकर अपने गुस्से को जाहिर करेगी। ...