लाइव न्यूज़ :

Video: ‘लाइन जज’ को गेंद हिट करने पर नोवाक जोकोविच US Open से डिसक्वालीफाई, इतिहास में 3 बार हो चुका ऐसा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 7, 2020 10:10 IST

नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच हुए यूएस ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में एक महिला अधिकारी को गेंद मारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए...

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच पर भारी पड़ा गुस्सा।झुंझलाहट में ‘लाइन जज’ पर मार दी गेंद।नोवाक जोकोविच यूएस ओपन से बाहर।

दुनिया के नंबन-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पर उनका गुस्सा भारी पड़ गया। तीन बार यूएस ओपन जीत चुके जोकोविच को बेहद अजीबोगरीब तरीके से बाहर किया गया।

दरअसल, अपने करियर का 18वां एकल खिताब जीतने के इरादे से प्री क्वार्टर फाइनल में उतरे नोवाक जोकोविच ने गुस्से में गलती से ‘लाइन जज’ को बॉल हिट कर दी, जिसके बाद उन्हें पूरे टूर्नामेंट से डिसक्वालीफाई कर दिया गया।

नोवाक जोकोविच ग्रैंड स्लैम से डिसक्वालीफाई होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच ने इस घटना को काफी दुखद और गलत बताया। उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

पहले सेट में पीछे चल रहे थे नोवाक जोकोविच

आर्थर ऐस स्टेडियम में चल रहे मैच में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और खिताब के प्रबल दावेदार जोकोविच उस समय पाब्लो कारेनो बस्टा से पहले सेट में 6-5 से पीछे चल रहे थे जब उन्होंने गुस्से में बेसलाइन से अपने पीछे गेंद मारी। गेंद सीधे महिला लाइन जज के गर्दन पर लगी जो उस समय घुटने मोड़कर खड़ी थी।

इसके बाद नेट के करीब चेयर अंपायर ऑरिली टूरटे, टूर्नामेंट रेफरी सोरेन फ्रीमेल और ग्रैंडस्लैम पर्यवेक्षक आंद्रियास इगली के बीच 10 मिनट तक चली चर्चा के दौरान जोकोविच को माफी मांगते हुए देखा गया लेकिन आखिर में वह कारेनो बस्टा से हाथ मिलाने के लिये चले गए। टूरटे ने इसके बाद घोषणा की कि जोकोविच ने गलती की है और इसलिए उन्हें निष्कासित कर दिया गया।

नोवाक जोकोविच ने पिछले सात ग्रैंडस्लैम में से पांच में जीत दर्ज की है।

यूएसटीए ने कहा कि जोकोविच ने टूर्नामेंट से मिले रैंकिंग अंक और 250,000 डॉलर की पुरस्कार राशि उन्हें नहीं दी जाएगी। जोकोविच ने दिन की शुरुआत सत्र में 26-0 के रिकॉर्ड से की। यही नहीं उन्होंने 2019 में भी अपने आखिरी तीन मैच जीते थे। उन्होंने पिछले सात ग्रैंडस्लैम में से पांच में जीत दर्ज की थी जिससे उनके ग्रैंडस्लैम खिताब की संख्या 17 पर पहुंच गयी।

ये खिलाड़ी भी कर चुके गलती

इससे पहले भी गुस्से में गेंद पर मारने के लिये खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया था। कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 2017 में ब्रिटेन के खिलाफ अपना डेविस कप मैच गंवाना पड़ा था। उन्होंने गलती से चेयर अंपायर के चेहरे पर गेंद मार दी थी। विंबलडन 1995 में टिम हेनमेन ने युगल मैच के दौरान ‘बॉल गर्ल’ के सिर पर गेंद मार दी थी और उन्हें मैच गंवाना पड़ा था।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचयूएस ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!