लाइव न्यूज़ :

Wimbledon 2019: 15 वर्षीय कोको गॉफ का शानदार प्रदर्शन जारी, जोकोविच 12वीं बार अंतिम-16 में

By भाषा | Updated: July 6, 2019 15:27 IST

Coco Gauff: अमेरिका की 15 वर्षीय खिलाड़ी कोको गॉफ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विम्बलडन प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है

Open in App

लंदन, छह जुलाई: अमेरिका की 15 साल की कोको गॉफ ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो मैच पॉइंट का बचाव कर विम्बलडन के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।

विश्व रैंकिंग में 313वें पायदान पर काबिज गॉफ महिलाओं के वर्ग में स्लोवेनिया की पोलोना हेर्कोग के खिलाफ दूसरे सेट में 2-5 से पिछड़ रही थीं लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 3-6, 7-6, 7-5 से जीत दर्ज की। अंतिम-16 में उनका सामना पूर्व विश्व नंबर एक सिमोना हालेप से होगा।

नोवाक जोकोविच 12वीं बार पहुंचे अंतिम-16 में

हालेप ने अंतिम-32 के एक अन्य मुकाबले में विक्टोरिया अजारेंका को आसानी से 6-3, 6-1 से हराया। गॉफ की इस शानदार जीत ने पुरुष विश्व नंबर एक नोवाक जोकोविच की सफलता को फीका कर दिया। गत चैम्पियन जोकोविच ने 12वीं बार अंतिम-16 में पहुंच कर दिग्गज बोरिस बेकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

सबसे ज्यादा बार प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड रोजर फेडरर और जिमी कोनर्स के नाम है, जिन्होंने 16-16 बार इस उपलब्धि को हासिल किया हैं। चार बार के चैम्पियन जोकोविच ने पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज को 7-5, 6-7, 6-1, 6-4 से हराया।

क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें फ्रांस के उगो हुमबर्ट की चुनौती से पार पाना होगा। पिछले साल के उपविजेता और चौथी वरीयता प्राप्त केविन एंडरसन उलटफेर का शिकार हुए। अर्जेंटीना के 26वीं वरीयता प्राप्त गुअदो पेल्ला ने उन्हें सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 7-6 से हराया। टूर्नामेंट में एंडरसन का सफर खत्म होने के बाद शीर्ष 10 वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में जोकोविच के अलावा सिर्फ राफेल नडाल, रोजर फेडरर और केइ निशिकोरी ही बचे हैं।

महिलाओं के वर्ग में गॉफ और हालेप के अलावा तीसरी वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा, उक्रेन की आठवीं वरीय इलिना स्वितलोना, चीन की शुहाई चांग, उक्रेन की डायना यास्त्रमेस्का और चेक गणराज्य की कारोलिना मुचोवा भी अंतिम सोलह में पहुंच गयी हैं। 

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!