लाइव न्यूज़ :

US Open 2018: सेमीफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, जापान के खिलाड़ी से होगा सामना

By सुमित राय | Updated: September 6, 2018 14:46 IST

नोवाक जोकोविच ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Open in App

न्यूयॉर्क, 6 सितंबर। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमान को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

नोवाक जोकोविच की बात करें, तो कोहनी की चोट के कारण पिछले साल जोकोविक इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। हालांकि इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है।

सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना शुक्रवार को जापान के खिलाड़ी केइ निशिकोरी से होगा। निशिकोरी बुधवार को खेले गए क्वॉर्टर फाइनल में मारिन सिलिच को 2-6, 6-4, 7-6 (7/5), 4-6, 6-4 से हराते हुए पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचे। सिलिच ने निशिकोरी को 2014 के यूएस ओपन फाइनल में मात दी थी।

इससे पहले महिला वर्ग में सेरेना ने लगातार नौंवीं बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-4 में जगह बनाई। सेरेना ने क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ सेरेना अपने करियर के 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब के करीब पहुंच गई हैं।

टॅग्स :यूएस ओपननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!