लाइव न्यूज़ :

US Open: फेडरर की करियर की सबसे करारी हार, 55वें रैंक के खिलाड़ी से हारकर यूएस ओपन से बाहर

By सुमित राय | Updated: September 4, 2018 11:23 IST

US Open 2018: दुनिया के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को यूएस ओपन के राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर होना पड़ा है।

Open in App

न्यूयॉर्क, 4 सितंबर। दुनिया के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को यूएस ओपन के राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर होना पड़ा है। राउंड ऑफ 16 मुकाबले में फेडरर के 55वीं वरियता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन ने चार सेट तक चले मुकाबले में 3-6, 7-5, 7-6 (9/7), 7-6 (7/3) से हराया। क्वार्टर फाइनल में 29 वर्षीय जॉन मिलमैन का मुकाबला नोवाक जोकोविच से होगा।

इससे पहले रूसी स्टार मारिया शारोपोवा को यूएस ओपन के चौथे दौर में हारकर बाहर होना पड़ा।  22वीं वरियता प्राप्त शारापोवा को 30वीं वरियता प्राप्त स्पेन की कार्ला स्वारेज नावारो ने सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया था।

यह फेडरर की करियर की सबसे करारी हार है, जब उन्हें 55वीं वरियता प्राप्त खिलाड़ी ने हराया है। फेडरर के टेनिस करियर में ये दूसरी बार है जब किसी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ने उन्हें मात दी है। आखिरी बार उन्हें 1999 में पैट राफ्टर नाम के ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ने हराया था, जब फेडरर सिर्फ 18 साल के थे।

पहले सेट में फेडरर ने शानदार शुरुआत की और 6-3 से जीत दर्ज की, लेकिन दूसरे सेट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और फेडरर पर दबाव बनाया। कड़ी टक्कर के बीच फेडरर दूसरे सेट में भी 5-4 से आगे थे, लेकिन मिलमैन ने लगातार दो बार उनकी सर्विस को तोड़कर मुकाबले 7-5 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद मिलमैन ने फेडरर के वापसी का मौका नहीं दिया और मैच जीत लिया।

टॅग्स :रोजर फेडररयूएस ओपनमारिया शारापोवाटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!