लाइव न्यूज़ :

Australian Open 2019: स्टोसुर-झांग ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल खिताब जीता

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 25, 2019 14:35 IST

स्टोसुर और शुआइ ने दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया। पहली बार ग्रैंडस्लैम युगल खिताब जीतने वाली शुआइ ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर और चीन की झांग शुआइ की गैर वरीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार (25 जनवरी) को इस जोड़ी ने हंगरी की टिमिया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच की पिछली विजेता जोड़ी को हराकर टाइटल अपने नाम किया।

स्टोसुर और शुआइ ने दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया। पहली बार ग्रैंडस्लैम युगल खिताब जीतने वाली शुआइ ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है।’’ स्टोसुर इससे पहले अमेरिका की लीजा रेमंड के साथ 2005 अमेरिकी ओपन और 2006 फ्रेंच ओपन जीत चुकी हैं। 

क्वितोवा और ओसाका के बीच ‘आक्रामकता’ का मुकाबला: लगातार 11 मैच जीत चुकी चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब के लिए शनिवार को ‘जाइंट किलर’ नाओमी ओसाका से खेलेगी तो दोनों के बीच यह आक्रामकता की असल जंग होगी। दो बार की विम्बलडन चैम्पियन क्वितोवा पिछले 11 मैच एक भी सेट गंवाए बिना जीत चुकी है। वह 2016 के बाद पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल खेलेगी जब चेक गणराज्य में एक चोर ने उनके हाथ पर चाकू से वार करके घायल कर दिया था।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनऑस्ट्रेलियाटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!