लाइव न्यूज़ :

Australian Open: रोजर फेडरर ने 100वें मैच में दर्ज की जीत, अंतिम 16 में बनाई जगह

By भाषा | Updated: January 18, 2019 12:51 IST

गत चैम्पियन रोजर फेडरर ने रोड लावेर एरेना में अपने 100वें मैच में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-2, 7-5, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अंतिम 16 में जगह पक्की की।

Open in App

मेलबर्न, 18 जनवरी। गत चैम्पियन रोजर फेडरर ने शुक्रवार को रोड लावेर एरेना में अपने 100वें मैच में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-2, 7-5, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अंतिम 16 में जगह पक्की की।

विश्व रैंकिंग में 50वें स्थान पर काबिज फ्रिट्ज के पास 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन के शानदार खेल का कोई जवाब नहीं था। शुक्रवार को 88 मिनट तक चले इस मुकाबले को जीत कर फेडरर ने ओपन-एरा में 63वीं बार ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंचेने का रिकार्ड बनाया। 

क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने के लिए उन्हें 14वीं वरीयता प्राप्त यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास की चुनौती से पार पाना होगा। 

आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब को रिकार्ड सातवीं बार जीतने के सपने के साथ खेल रहे फेडरर ने पहला सेट महज 20 मिनट में अपने नाम किया। पूर्व जूनियर नंबर एक फ्रिट्ज ने दूसरे सेट में हालांकि उन्हें टक्कर दी और स्कोर 5-5 किया लेकिन फेडरर ने इस सेट को भी 7-5 से जीत लिया। तीसरे सेट में फेडरर ने फ्रिट्ज कोई मौका नहीं दिया और 6-2 से जीत कर मैच अपने नाम कर लिया। 

फेडरर, नोवाक जोकोविच और राय एमरसन ने इस ऑस्टेलियाई ओपन को छह बार जीता है। आस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी एमरसन ने हालांकि ओपन-एरा से पहले यह रिकार्ड कायम किया था।

टॅग्स :रोजर फेडररऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!