लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: प्रजनेश गुणेश्वरन ने पहली बार मुख्य दौर में बनाई जगह, बने तीसरे भारतीय खिलाड़ी

By भाषा | Updated: January 11, 2019 15:43 IST

भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष एकल के मुख्य दौर में पहुंचकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने में सफल रहे।

Open in App

मेलबर्न, 11 जनवरी। भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष एकल के मुख्य दौर में पहुंचकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने में सफल रहे। 

चेन्नई के 29 साल के इस खिलाड़ी ने तीसरे और अंतिम क्वालीफाइंग मैच में जापान के योसुके वतानुकि से पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए 6-7, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। 

प्रजनेश पिछले पांच साल में किसी ग्रैंडस्लैम के एकल मुख्य वर्ग में क्वालीफाई करने वाले सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी के बाद केवल तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। 

युकी ने 2018 में घुटने की चोट से पूर्व चारों ग्रैंडस्लैम में हिस्सा लिया था जबकि सोमदेव 2013 में अमेरिकी ओपन में आखिरी बार ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में खेले थे। 

इस जीत के बाद प्रजनेश ने पीटीआई से कहा, ‘‘ मेरे लिये यह काफी बड़ी सफलता है। पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में खेलूंगा। मैंने हमेशा यह सपना देखा था। मैं काफी खुश हूं और इसे जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है लेकिन यह निश्चित तौर पर काफी बड़ी बात है।’’ 

क्वालीफाइंग में तीन मुकाबले जीतने के लिए प्रजनेश 40,000 ऑस्ट्रेलियाई डालर (लगभग 20 लाख रुपये) और ऑस्ट्रेलियाई ओपन का मुख्य वर्ग का पहले दौर का मुकाबला खेलने के लिए लगभग 75,000 ऑस्ट्रेलियाई डालर (लगभग 38 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि के हकदार होंगे जिससे 2019 के उनके सत्र का ज्यादातर खर्च निकल जाएगा।

प्रजनेश पहले दौर में विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज अमेरिका के फ्रांसेस तियाफोई के खिलाफ खेलेंगे और अगर वह इस मुकाबले को जीतते हैं तो दूसरे दौर में उनका सामना विम्बलडन के उपविजेता और पांचवीं वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से हो सकता है। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!