लाइव न्यूज़ :

गार्बाइन मुगुरूजा को हराकर हालेप तीसरी बार इटालियन ओपन के फाइनल में

By भाषा | Updated: September 20, 2020 22:39 IST

मुगुरूजा अपनी सर्विस के दौरान जूझती नजर आयीं जिससे अंतिम दो प्वाइंट में डबल फाल्ट कर बैठीं...

Open in App

रोम में अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश में जुटीं शीर्ष वरीय सिमोना हालेप ने रविवार को गार्बाइन मुगुरूजा को हराकर तीसरी बार इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। हालेप ने दो घंटे 16 मिनट तक चले सेमीफाइनल में मुगुरूजा को 6-3, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी।

हालेप 2017 और 2018 के भी फाइनल में पहुंची थी लेकिन एलिना स्वितोलिना से हार गयी थीं। अब सोमवार को उनका सामना कैरोलिना प्लिस्कोवा और मार्केटा वोंद्रोयूसोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

टेनिस बहाल होने के बाद हालेप का जीत का रिकॉर्ड 9-0 है। कोरोना वायरस के कारण पांच महीने के ब्रेक के बाद पिछले महीने प्राग में टेनिस बहाल हुआ जिसमें इस रोमानियाई खिलाड़ी ने खिताब जीता। वह यात्रा और स्वास्थ्य चिंताओं के कारण अमेरिकी ओपन में नहीं खेली थीं।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!