लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन: जोकोविच ने रचा इतिहास, लगातार 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

By भाषा | Updated: June 3, 2019 20:43 IST

सर्बिया का 32 साल का यह खिलाड़ी 13वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है, जहां उसका सामना नौवीं वरीयता प्राप्त इटली के फैबियो फोगनिनी और पांचवीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Open in App

नोवाक जोकोविच सोमवार को यहां फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में लगातार दस बार पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया, तो वहीं जापान के केई निशिकोरी को क्ले कोर्ट की सबसे बड़ी चुनौती माने जाने वाले राफेल नडाल से भिड़ना होगा। शीर्ष वरीय और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ को बारिश से प्रभावित मैच में 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर दूसरी बार एक साथ सभी चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के सपने को पूरा करने की ओर आगे बढ़े।

सर्बिया का 32 साल का यह खिलाड़ी 13वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है, जहां उसका सामना नौवीं वरीयता प्राप्त इटली के फैबियो फोगनिनी और पांचवीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

सोमवार को जीत दर्ज करने के बाद 2016 के विजेता ने कहा , ‘‘बारिश में यह थोड़ा मुश्किल था लेकिन यह पेरिस है। मुझे अपनी सर्विस पर विश्वास है और मैं इसे जारी रखने की उम्मीद करता हूं।’’ जोकोविच (2016) से पहले सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज राड लीवर ने एक ही साथ चारों ग्रैंडस्लैम जीते थे। उन्होंने यह कारनामा 1962 और 1969 में एक कैलेंडर वर्ष में किया।

जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त निशिकोरी ने 1-4 और फिर 3-5 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फ्रांस के बेनोइट पियरे को लगभग चार घंटे तक चले मुकाबले में 6-2, 6-7, 6-2, 6-7, 7-5 से हराया। लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे इस खिलाड़ी को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नडाल की चुनौती से पार पाना होगा। महिलाओं के वर्ग में अमेरिका की 14वीं वरीयता प्राप्त मेडिसन कीज ने कैटरीना सिनिकोवा को 6-2, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। सिनिकोवा ने इससे पहले यूएस और ऑस्ट्रेलियाई ओपन की विजेता नाओमी ओसाका को हराया था। 2018 में इस टूर्नामेंट की सेमीफाइनल में पहुंचने वाली कीज अगले दौर में ऑस्ट्रेलिया की आठवीं वरीयता प्राप्त एशले बार्टी से भिड़ेंगी। बार्टी ने एक अन्य मुकाबले में सोफिया केनिन को 6-3, 3-6, 6-0, शिकस्त दी। केनिन ने तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स को हराया था।

टॅग्स :फ्रेंच ओपननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!