लाइव न्यूज़ :

Australian Open 2020: ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 16:57 IST

सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को सीधे सेटों में 7-6, 6-4, 6-3 से मात दी।

Open in App

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष सिंगल मुकाबले के फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच ने 2 घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर को सीधे सेटों में 7-6, 6-4, 6-3 से मात दी।

नोवाक जोकोविच ने चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में मात दी है। इससे पहले जोकोविच ने फेडरर को 2008, 2011 और 2016 में मात दी थी। इस हार के साथ ही फेडरर का जोकोविच के खिलाफ करियर रिकॉर्ड अब 23-27 हो गया है।

रविवार को होने वाले पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन नोवाक जोकोविच का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। दूसरा सेमीफइनल मुकाबला ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और र्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होगा।

जोकोविच अब तक 7 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके हैं और उनके नाम कुल 16 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। जोकोविच ने 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के अलावा विंबलडन खिताब भी जीता था। इससे पहले उन्होंने 2011, 2012 और 2013 में लगातार ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा किया था। जोकोविच ने 7 ऑस्ट्रेलियन ओपन के अलावा 5 विंबलडन, 3 यूएस ओपन और  1 फ्रेंच ओपन जीते हैं। 

सेमीफाइनल से पहले रोजर फेडरर ने टैनिस सैंडग्रेन को पांच सेट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 6-3, 2-6, 2-6, 7-6 (8), 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जबकि नोवाक जोकोविच ने कनाडा के मिलोस राओनिक को क्वार्टरफाइनल में 6-4, 6-3, 7-6 से मात देकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननोवाक जोकोविचरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!