लाइव न्यूज़ :

Australian Open: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर-जोकोविच, महिला एकल में एशलीग बार्टी ने दर्ज की जीत

By भाषा | Updated: January 26, 2020 19:02 IST

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बार्टी ने अमेरिका की 18वीं वरीय एलिसन रिस्के को 6-3, 1-6, 6-4 से हराया।

Open in App

मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी, जबकि महिला एकल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एशलीग बार्टी भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रही।

सर्बिया के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविच ने रॉड लीवर एरेना में अर्जेंटीना के 14वें वरीय डिएगो श्वार्जमैन को 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर 11वीं बार टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनायी। फेडरर ने हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और 4-6, 6-1, 6-2, 6-2 से जीत दर्ज करके 57वीं बार ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मंगलवार को वह जब अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन का सामना करेंगे तो यह 38 वर्षीय स्विस खिलाड़ी का ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रिकॉर्ड 15वां क्वार्टर फाइनल होगा। सैंडग्रेन ने इटली के 12वें वरीय फैबियो फोगनिनी को 7-6 (7/5), 7-5, 6-7 (2/7), 6-4 से पराजित किया। जोकोविच को क्वार्टर फाइनल में मिलोस राओनिच का सामना करना होगा जिन्होंने अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है।

कनाडा के इस 32वें वरीय खिलाड़ी ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-4, 6-3, 7-5 से पराजित किया। ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में 46वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच ने कहा, ‘‘मिलोस टूर में सबसे लंबे कद के खिलाड़ियों में से एक है और उनकी सर्विस दमदार है। मुझे उनकी तीखी सर्विस के लिये तैयार रहना होगा। मैं कितनी अच्छी तरह से रिटर्न करता हूं यह काफी महत्व रखता है।’’

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बार्टी ने अमेरिका की 18वीं वरीय एलिसन रिस्के को 6-3, 1-6, 6-4 से हराया। उनका सामना अब चेक गणराज्य की 27वीं वरीय पेत्रा क्वितोवा से होगा। क्वितोवा ने यूनान की 22वीं वरीय मारिया सक्कारी को तीन सेट तक चले मैच में 6-7 (4/7), 6-3, 6-2 से हराया। अमेरिका की पंद्रह वर्षीय कोको गॉफ का सफर भी चौथे दौर में थम गया। उन्होंने पहला सेट अपने नाम किया था लेकिन आखिर में उन्हें हमवतन सोफिया केनिन से 6-7 (5/7), 6-3, 6-0 से हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच ट्यूनीशिया की ओनस जेबुर भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। उन्होंने चीन की 27वीं वरीय वांग कियोंग को 7-6 (7/4), 6-1 से उलटफेर का शिकार बनाया। जेबुर किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी है। वांग ने तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स को हराया था।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनराफेल नडालरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!