लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद अब फेडरर के इस रिकॉर्ड पर है जोकोविच की नजरें, बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By भाषा | Updated: February 3, 2020 10:13 IST

ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम करने के बाद नोवाक जोकोविच की नजर रोजर फेडरर के रिकॉर्ड पर है।

Open in App
ठळक मुद्देजोकोविच ने चेताया है कि अब उनकी नजरें रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम के रिकॉर्ड पर लगी है।जोकोविच अब सर्वाधिक पुरुष एकल ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में नडाल (19 ग्रैंडस्लैम) और फेडरर (20 ग्रैंडस्लैम) से पीछे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब के साथ अपना 17वां ग्रैंडस्लैम जीतने वाले नोवाक जोकोविच ने चेताया है कि अब उनकी नजरें रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम के रिकॉर्ड पर लगी है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने जोकोविच ने डोमिनिक थिएम को पांच सेटों में हराकर आठवीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता। फेडरर और नडाल ही उनके अलावा ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक ग्रैंडस्लैम आठ या अधिक बार जीत चुके हैं।

सर्बिया के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘अपने करियर के इस चरण में मेरे लिए सबसे अहम ग्रैंडस्लैम हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ग्रैंडस्लैम की वजह से ही मैं खेल रहा हूं। मेरी नजरें सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड बनाने पर लगी है। यही सबसे बड़ा लक्ष्य है।’’

नोवाक जोकोविच ने बेहद कड़े मुकाबले में डोमीनिक थीम को हराकर रविवार को रिकॉर्ड आठवीं बार ऑस्ट्रेलिया ओपन का पुरुष एकल का खिताब जीता और इसके साथ ही उनका आगामी रैंकिंग में नंबर एक पुरुष खिलाड़ी बनना तय हो गया।

दूसरे वरीय जोकोविच ने 1-2 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रिया के पांचवें वरीय थीम को पांच सेट चले मुकाबले में लगभग चार घंटे में 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। जोकोविच का यह 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। जोकोविच अब सर्वाधिक पुरुष एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल (19 ग्रैंडस्लैम) से दो और रोजर फेडरर (20 ग्रैंडस्लैम) से तीन खिताब पीछे हैं। 

जोकोविच ने इससे पहले 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016 और 2019 में भी ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता है। वह इसके अलावा पांच बार विंबलडन और तीन-तीन बार अमेरिकी और फ्रेंच ओपन का खिताब भी जीत चुके हैं। 

टॅग्स :नोवाक जोकोविचरोजर फेडररराफेल नडालऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!