लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: फेडरर और जोकोविच की नजरें सातवें खिताब पर, मेलबर्न में आखिरी बार दिखेगा मरे का जलवा

By भाषा | Updated: January 13, 2019 16:20 IST

दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया ओपन के पहले दौर में मंगलवार को अमेरिका के मिशेल क्रूगर से भिड़ना है।

Open in App

मेलबर्न: रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच दोनों सोमवार से आस्ट्रेलिया ओपन में रिकॉर्ड सातवां खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे जबकि एंडी मरे मेलबर्न पार्क में अंतिम बार चुनौती पेश करते नजर आएंगे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच और तीसरे वरीय फेडरर को चौथे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरोव जैसे युवा खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिलेगी। ज्वेरेव पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।

मरे ने ऑस्ट्रेलिया ओपन से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस करके खुलासा किया कि कूल्हे की चोट सर्जरी के बावजूद पूरी तरह से ठीक नहीं होने के कारण वह इस साल संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि वह विंबलडन के साथ अपने करियर का अंत करना चाहते थे लेकिन शायद ऑस्ट्रेलिया ओपन ही उनका अंतिम टूर्नामेंट हो।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल की फिटनेस पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है जिसके कारण वह ब्रिसबेन टूर्नामेंट से हट गए थे लेकिन उन्होंने अब दावा किया है कि वह पूरी तरह फिट हैं और नई तरह की सर्विस के साथ टूर्नामेंट में उतरेंगे। इसका मतलब है कि ‘बिग फोर’ का युग खत्म होने की दहलीज पर पहुंच गया है।

फेडरर अपने अभियान की शुरुआत सोमवार को रोड लेवर एरेना में डेनिस इस्तोमिन के खिलाफ करेंगे। इसी कोर्ट पर फेडरर ने पिछले साल अपना 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। इसके साथ ही उन्होंने छह बार के चैंपियन जोकोविच और राय एमर्सन की बराबरी की थी। एमर्सन ने हालांकि सभी जीत ओपन युग से पहले दर्ज की।

जोकोविच 2018 में टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गए और फिर उन्हें कोहनी की सर्जरी भी करानी पड़ी। इसके बाद वह खराब प्रदर्शन के कारण शीर्ष 20 से बाहर हो गए। जोकोविच जुलाई में विंबलडन खिताब के साथ वापसी करने में सफल रहे और इसके बाद पूरे साल उन्होंने सिर्फ तीन मैच गंवाकर एक बार फिर शीर्ष रैंकिंग हासिल की। वह एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव के खिलाफ हार गए।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया ओपन के पहले दौर में मंगलवार को अमेरिका के मिशेल क्रूगर से भिड़ना है।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने जांघ की मांसपेशियों के खिंचाव के कारण ब्रिसबेन टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था लेकिन इसके बाद सिडनी में प्रदर्शनी मैच में खेले। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अपनी फिटनेस की समस्या को पीछे छोड़ चुके हैं। वह सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारक जेम्स डकवर्थ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

जोकोविच का मानना है कि शीर्ष तीन खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा खतर जर्मनी के ज्वेरेव, क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच, रूस के कारेन खचानोव और यूनना के स्टेफानो सितसिपास हैं। 21 साल के ज्वेरेव मेलबर्न में अपने रिकार्ड में सुधार के इरादे से उतरेंगे जहां वह कभी तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। उन्हें पहले दौर में स्लोवेनिया के एल्जाज बेदेने का सामना करना है।

घरेलू प्रशंसकों की नजरें सिडनी ओपन के नए चैंपियन और 27वें वरीय एलेक्स डि मिनार और निक किर्गियोस पर टिकी होंगी। एलेक्स सोमवार को पहले दौर में पुर्तगाल के पेड्रो सोसा से भिड़ेंगे जबकि किर्गियोस को दुनिया के पूर्व तीसरे नंबर के खिलाड़ी मिलोस राओनिक के खिलाफ खेलना है। किर्गियोस अगर जीत दर्ज करते हैं तो उन्हें अगले दौर में ऑस्ट्रेलिया ओपन के पूर्व चैंपियन स्टेन वावरिंका का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननोवाक जोकोविचएंडी मरेरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!