लाइव न्यूज़ :

Australian Open 2019: नोवाक जोकोविच फाइनल में पहुंचे, नडाल से होगी भिड़ंत

By भाषा | Updated: January 25, 2019 17:11 IST

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने रॉड लावेर एरेना में त्रुटिहीन प्रदर्शन करते हुए 2016 के बाद मेलबर्न में पहले फाइनल में जगह बनायी।

Open in App

मेलबर्न, 25 जनवरी।नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को अपने रिकॉर्ड सातवें ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए फ्रांस के 28वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लुका पुई को 6-0 6-2 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना रफेल नडाल से होगा।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने रॉड लावेर एरेना में त्रुटिहीन प्रदर्शन करते हुए 2016 के बाद मेलबर्न में पहले फाइनल में जगह बनायी।

जोकोविच ने 24 विनर लगाये और महज पांच अनफोर्स्ड गलतियां कीं। उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से इस कोर्ट पर मैंने जितने मैच खेले हैं, उनमें से यह निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ में से एक रहा। सबकुछ वैसा ही रहा जैसा मैंने मैच से पहले सोचा था। ’’ 

जोकोविच पिछले साल चौथे दौर में हार गये थे और अब उनका सामना दूसरे वरीय नडाल से होगा। इन दोनों के बीच यह करियर की 53वीं भिड़ंत है और ग्रैंडस्लैम के फाइनल में आठवां मुकाबला है। 

वर्ष 2012 में दोनों के बीच ऑस्ट्रेलियाई ओपन में ग्रैंडस्लैम का लंबा फाइनल खेला गया था जब जोकोविच ने पांच घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले के पांचवें सेट में 7-5 से जीत हासिल की थी। 

जोकोविच ने ग्रैंडस्लैम के 34वें ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में लुका पुई को हराने में महज 83 मिनट लगे। चौदह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच तरोताजा थे क्योंकि क्वार्टरफाइनल में उनके प्रतिद्वंद्वी केई निशिकोरी को महज 51 मिनट के बाद हटने के लिये बाध्य होना पड़ा था। 

सर्बियाई खिलाड़ी ने पुई आसानी से मात दी, उन्होंने पहला सेट महज 21 मिनट में 6-0 से हासिल किया। इसके बाद दूसरे सेट में पुई ने पहली सर्विस बचा ली जिससे सेंटर कोर्ट क प्रशंसकों ने काफी तारीफ की लेकिन यह थोड़े समय के लिये ही रही। जोकोविच ने तुरंत ही मौका पाकर इसे भी अपने नाम कर लिया। 

इसके बाद जोकोविच को पुई हराने में 23 मिनट लगे जिससे वह 2016 के बाद पहले मेलबर्न फाइनल में पहुंच गये। गुरूवार को नडाल ने यूनान के प्रतिद्वंद्वी स्टेफानोस स्टीपास को एक घंटे 46 मिनट में हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननोवाक जोकोविचराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!