लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोकोविच की फाइनल में राफेल नडाल पर दमदार जीत, 15वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा

By विनीत कुमार | Updated: January 27, 2019 16:31 IST

इस जीत के साथ ही जोकोविच ने अपने 15वे ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा किया और अमेरिकी दिग्गज पीट सम्प्रास (14 खिताब) को पीछे छोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच ने 7वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपनजोकोविच ने फाइनल में राफेल नडाल को 6-3 6-2 6-3 से हराया

नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन-2019 का मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। सर्बियाई दिग्गज ने रविवार को फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल को सीधे सेटों में हराते हुए सातवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा जमाया। जोकोविच ने दो घंटे चार मिनट चले मैच में नडाल को 6-3, 6-2, 6-3 से हराया। जोकोविच के खिलाफ 32 साल के नडाल पूरे मैच में अपनी लय में नहीं दिखे और 28 अनफोर्स्ड एरर किये। 

इस जीत के साथ ही जोकोविच ने अपने 15वे ग्रैंड स्लैम खिताब पर भी कब्जा किया और अमेरिकी दिग्गज पीट सम्प्रास (14 खिताब) को पीछे छोड़ा। जोकोविच इस जीत से सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।

जोकोविच और नडाल के बीच यह कुल 53वां मुकाबला था। वहीं, ये दोनों खिलाड़ी आठवीं बार किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में आमने सामने होंगे। इस तरह दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में जोकोविच ने 28 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि नडाल ने 25 मैचों में बाजी मारी। वहीं, ग्रैंडस्लैम फाइनल की बात करें तो जोकोविच की जीत से दोनों खिलाड़ी हार-जीत के मामले में बराबरी पर आ गये।

मौजूदा विंबलडन और यूएस ओपन चैम्पियन जोकोविच अब सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताबों के मामले में केवल रोजर फेडरर (20) और नडाल (17) से पीछे हैं। 

जोकोविच की नडाल के खिलाफ पिछले 16 मैचों में ये 13वीं जीत है। दिलचस्प ये भी है कि नडाल यूएस ओपन फाइनल-2013 के बाद से हार्ड कोर्ट पर जोकोविच को कभी नहीं हरा सके हैं। 

बहरहाल, इस हार के साथ राफेल नडाल का ओपन एरा में सभी ग्रैंड स्लैम खिताब कम से कम दो बार जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का सपना भी टूट गया। नडाल ने फ्रेंच ओपन 11 बार, विंबलडन खिताब दो बार और यूएस ओपन तीन बार जीता है। जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन नडाल ने केवल एक बार साल 2009 में अपने नाम किया था।

वहीं, जोकोविच की बात करें तो उन्होंने मौजूदा सीजन मिलाकर 7वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है। जोकोविच ने फ्रेंच ओपन एक बार 2016 में अपने नाम किया था। इसके अलावा जोकोविच ने विंबलडन पर चार बार और यूएस ओपन पर तीन बार कब्जा जमाया है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनराफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!