लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटे

By भाषा | Updated: December 29, 2019 15:05 IST

Andy Murray: ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे चोट के कारण अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन से हट गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देकूल्हे की चोट के कारण एंडी मरे ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटेमरे ने कहा कि चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर होना निराशाजनक है

लंदन: ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे चोट के कारण अगले महीने होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से हट गए हैं। स्कॉटलैंड के 32 साल के मरे को पिछले महीने डेविस कप में ब्रिटेन की ओर से खेलते हुए कूल्हे के आसपास के क्षेत्र में चोट लगी थी।

मरे ने शनिवार को कहा, ‘‘शीर्ष स्तर पर खेलने के लिए खुद को तैयार करने में मैंने काफी मेहनत की थी और जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाना बेहद निराशाजनक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद मुझे दोबारा खेलने का यकीन नहीं था। यही कारण है कि मैं दोबारा ऑस्ट्रेलिया आने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को लेकर रोमांचित था। यही वजह है कि मैं और अधिक निराश हूं।’’

मरे ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हाल में मुझे चोट लगी और एहतियात के तौर पर कोर्ट पर दोबारा उतरने से पहले मुझे इस पर काम करना होगा।’’ इस साल जनवरी में ऑपरेशन के बाद मरे को उम्मीद थी कि वह अगले साल आस्ट्रेलिया ओपन के साथ वापसी करेंगे।

टॅग्स :एंडी मरेऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!