लाइव न्यूज़ :

दुखद: 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस नीरू अग्रवाल का हुआ निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2018 13:44 IST

टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में नीलू के रोल निभाने वाली एक्ट्रेस नीरू अग्रवाल का आज निधन हो गया है।

Open in App

टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में नीलू के रोल निभाने वाली एक्ट्रेस नीरू अग्रवाल का आज निधन हो गया है। खबर के अनुसार नीरू पिछले 4 दिनों से बुखार से पीड़ित थीं और आज (मंगलवार) सुबह वह बाथरुम में गिर गईं, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से  पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

अचानक हुई एक्ट्रेस की मौत से शो की स्टारकास्ट दुख में डूब गई है। नीरू के निधन की जानकारी एली गोनी ने इंस्टाग्राम पर उनकी याद में पोस्ट शेयर करते हुए दी है। अपनी सहयोगी की अचानक हुई मौत से शो की लीड रोल की अभिनेत्री दिव्यांका काफी दुखी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर नीरू के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि जब तुम अचानक ही चली गई हो तो मैं हमारी पुरानी बातों को याद कर रही हूं। तुम्हारी फेवरेट गोल्ड ज्वैलरी, तुम्हारे 2 बच्चों के बारे में, मैं तुम्हारी आवाज में गर्व महसूस कर सकती हूं। काश, तुम अपनी बेटी और उनके साथ ज्यादा समय बिता पातीं, काश मैं उस दिन तुमसे और बातें करती। तुम्हारे अचानक चले जाने से मुझे ये एहसास हुआ है कि जिंदगी कितनी छोटी है, मैं तुम्हें बता पाती कि तुम बहुत अहमियत रखती थीं, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें।

दिव्यांका के अलावा करण पटेल और एली गोनी ने भी एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया है। स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्ब्तें' में नीरू रमन और इशिता के घर में नौकरानी के रोल में नजर आ रही थीं।

टॅग्स :ये हैं मोहब्बतेंदिव्यांका त्रिपाठीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब