लाइव न्यूज़ :

घर से चरस व एमडी बरामद होने के बाद टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: August 28, 2021 08:49 IST

एनसीबी ने कहा कि उन्हें अभिनेता एजाज खान से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दीक्षित का नाम सामने आने के बाद अधिकारियों ने उनके घर पर छापेमारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देड्रग्स मामले में एनसीबी ने मार्च के महीने में अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार किया था एजाज खान से पूछताछ के बाद ही गौरव दीक्षित का नाम सामने आया इसके बाद अधिकारियों ने टीवी अभिनेता के घर पर छापेमारी की

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने छापेमारी के दौरान घर से एमडी और चरस बरामद होने के बाद शुक्रवार को टीवी ऐक्टर गौरव दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने कहा, "उन्हें अभिनेता एजाज़ खान से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।" पूछताछ में दीक्षित का नाम सामने आने के बाद अधिकारियों ने उनके घर पर छापेमारी की थी।

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने मार्च के महीने में अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार किया था। एजाज खान का नाम तब सामने आया जब ड्रग्स केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी हुई थी। एजाज खान पर बटाटा गैंग का ही हिस्सा होने का आरोप है।

एनसीबी ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा के पास से करीब 2 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक शादाब बॉलीवुड सितारों को ड्रग्स सप्लाय करता था।

पुलिस ने बताया कि शादाब के पिता पहले आलू बेचा करता था। उसी दौरान वह अंडरवर्ल्ड के कुछ लोगों के साथ संपर्क में आया। इसके बाद वह मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर बन गया।वहीं पिता के ड्रग्स के धंधे के अब उसके दो बेटे देखते हैं। एनसीबी मामले में और पूछताछ कर रही है। 

 

 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीGaurav Dixit
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट