लाइव न्यूज़ :

अलविदा रीता भादुड़ी: जानें परिवार से लेकर पर्दे तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 17, 2018 13:41 IST

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर फैंस को अपने अभिनय से दीवाना करने वाली अभि‍नेत्री रीता भादुड़ी इस दुन‍िया में नहीं रहीं। क‍िडनी की बीमारी के चलते 62 साल की उम्र में उनका न‍िधन हो गया है।

Open in App

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर फैंस को अपने अभिनय से दीवाना करने वाली अभि‍नेत्री रीता भादुड़ी इस दुन‍िया में नहीं रहीं। क‍िडनी की बीमारी के चलते 62 साल की उम्र में उनका न‍िधन हो गया है। वह काफी समय से क‍िडनी की समस्‍या से ग्रस्‍त थीं ज‍िसके ल‍िए अक्‍सर उनका डायल‍िस‍िस होता था। प‍िछले 10 द‍िनों से वो मुंबई के सुजय अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थीं।  

रीता की पहली फिल्म

लगभग 50 सालों तक फ‍िल्‍मी पर्दे पर जमी रहीं भादुड़ी ने 12 साल की उम्र में फ‍िल्‍मी दुन‍िया में कदम रखा था। उन्‍होंने अपने कॅर‍ियर की शुरुआत 1968 की फ‍िल्‍म 'तेरी तलाश में' से की थी। इसके बाद उन्‍होंने छह साल बाद यान‍ि 18 साल की उम्र में फ‍िल्‍म कन्‍याकुमारी में अभ‍िनय क‍िया था। कहते हैं उन्होंने अपनी पहली फिल्म कमल हसन के साथ की थी।

पति और परिवार

रीता के पति  का नाम राजीव वर्मा हैं। राजीव  और रीता और राजीव के दो बेटे हैं। रीता के अलावा उनका परिवार फिल्मी दुनिया से फिलहाल दूर है।

प्रसिद्ध फिल्में व सीरियल

जूली, अनुरोध, उधार का स‍िंदूर, आईना, खून की पुकार, कॉलेज गर्ल, सावन को आने दो, आधा और सीता, खंजर, बेजुबान, माया बाजार, नास्‍त‍िक, मैं बलवान, रामा ओ रामा उनकी प्रमुख फ‍िल्‍में हैं। साथ ही रीता ने फ‍िल्‍मों के साथ साथ करीब एक दर्जन से अध‍िक सीर‍ियल्‍स में भी काम क‍िया है। काजल, साराभाई वर्सेज साराभाई, कोई द‍िल में है, हम सब बाराती, एक महल हो सपनों का, अमानत, छोटी बहू, कुमकुम उनके प्रमुख सीर‍ियल हैं। 

टॅग्स :रीता भादुड़ीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

टीवी तड़का अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?