लाइव न्यूज़ :

फैंस पर इन शोज का नहीं चल सका जादू, जल्द अलविदा कहने वाले हैं ये 6 टीवी सीरियल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2019 16:31 IST

शोज इस जिस आशा के साथ शुरू होते हैं उतने दिनों तक फैंस के बीच टिक नहीं पाते हैं। ऐसे ही कुछ शोज हैं जो अब फैंस को अलविदा कहने को तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे पर्दे पर अनगिनत शोज आते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही सीरियल होते हैं जो फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ये सीरियल एक लंबा समय तक चलेगा और फैंस के बीच कुछ कमाल कर जाएगा।

छोटे पर्दे पर अनगिनत शोज आते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही सीरियल होते हैं जो फैंस के दिलों पर राज करते हैं। जब किसी शो की शुरुआत होती है तो तब हर किसी को यही लगता है कि ये सीरियल एक लंबा समय तक चलेगा और फैंस के बीच कुछ कमाल कर जाएगा। लेकिन कई बार इस मामले में निराशा हाथ लगती है। ये शोज इस जिस आशा के साथ शुरू होते हैं उतने दिनों तक फैंस के बीच टिक नहीं पाते हैं। ऐसे ही कुछ शोज हैं जो अब फैंस को अलविदा कहने को तैयार हैं।

दिव्यदृष्टि

सना सैयद और नायरा बनर्जी का सीरियल दिव्यदृष्टि भी फैंस को जल्द अलविदा कहने वाला है। स्टार प्लस पर आने वाला ये शो कुछ समय पहले ही शुरू हुआ था लेकिन अब इसको बंद किया जा रहा है।कहा जा रहा है कि ये शो एक लिमिटेड समय के लिए ही बनाया गया था। शो सितंबर में खत्म हो सकता है। हालांकि अभी इसके खत्म होने की तारीख निर्धारित नहीं हुई है।

ये उन दिनों की बात है

खबर के अनुसार मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला लिया है। शो अगस्त के मिड में बंद हो जाएगा। इसके बंद होने के बीच टीआरपी को नहीं बताया जा रहा है। मेकर्स को लगता है कि शो की कहानी अब इस मोड़ पर पहुंच गई हैं, जहां सब कुछ सेट हैं। ऐसे में जबरदस्ती शो के खींचने का कोई फायदा मेकर्स को नजर नहीं आ रहा है। प्रोड्क्शन हाउस और शो के एक्टर्स को शो के बंद होने की जानकारी दे दी गई है। ये उन दिनों की बात है 16 अगस्त को फैंस से हमेशा के लिए अलविदा कह देगा।

दिल तो हैप्पी है जी

दिल तो हैप्पी है जी शो को अचानक मेकर्स ने बंद करने का फैसला लिया है। अभी तक शो के बंद होने की कोई खबर नहीं आ रही थी।  लेकिन अब कहा जा रहा है कि शो बंद हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विष

इच्छाधारी नागिन पर बना ये शो अभी कुछ समय पहले ही कलर्स पर शुरू हुआ है। लेकिन कहा जा रहा है ये शो भी जल्द बंद हो सकता है। इस शो के बंद होने के पीछे के कारण बिग बॉस 13 को माना जा रहा है। क्योंकि बिग बॉस 10 से 11 के बीच आया करेगा।

बेपनाह प्यार

कलर्स के  शो 'बेपनाह प्यार' को आने वाले द‍िनों जल्द बंद करने की तैयारी है। ये शो भी हाल फिलहाल में ही कलर्स पर शुरू हुआ है। इसके बंद होने के पीछे एक मात्र कारण बिग बॉस 13 है।

पटियाला बेब्स

इन दिनों सोनी के प्रसिद्ध शो पटियाला बेब्स के बंद होने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि इन खबरों को अफवाह भी कहा जा रहा है क्योंकि फिल्म की स्टारकास्ट ने इन खबरों को गलत बताया है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट