लाइव न्यूज़ :

मुनव्वर फारूकी संग दिखीं सुष्मिता सेन की बेटी, एक ही कार में थे सवार; वीडियो देख फैन्स चौंके

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2024 12:48 IST

मुनव्वर फारुकी के फैंस उन्हें सुष्मिता सेन की बेटी रेनी के साथ देखकर हैरान रह गए। दोनों एक ही कार में एक पार्टी में पहुंचे। उनके साथ ओरी भी शामिल थे।

Open in App

मुंबई: बिग बॉस 17 जीतने के बाद से कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी सुर्खियों में बने हुए हैं। पार्टी मूड में चल रहे मुनव्वर फारूकी नई-नई लड़कियों के साथ नजर आ रहे हैं जिससे फैन्स उनके दोबारा रिलेशन में आने की अटकलें लगा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने भूचाल मचा दिया है जिसमें मुनव्वर के साथ सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मुनव्वर और रेनी के अलावा ओरी भी है, तीनों एक ही कार से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं और मीडिया को फोटोज दे रहे हैं। 

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को देख फैन्स काफी हैरान है। अभी इससे एक दिन पहले ही मुनव्वर को एक पार्टी में एक अन्य हसीना के साथ देखा गया था। हालांकि, उसके बाद सुष्मिता सेन की बेटी का मुनव्वर के साथ नजर आना फैन्स को हजम नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने सवाल किए की सुष्मिता सेन की बेटी के साथ मुनव्वर क्यों हैं तो कईयों ने इसे नए रिश्ते की शुरुआत तक बता दिया।

हालांकि, इसके बारे में अभी तक न तो मुनव्वर फारूकी ने कुछ कहा है और न ही सुष्मिता की बेटी रेनी ने ही। 

बताया जा रहा है कि कल रात मुंबई में एक पार्टी आयोजित की गई और इसमें भारतीय मनोरंजन उद्योग के लोकप्रिय नाम शामिल हुए। मुनव्वर फारूकी ने पार्टी में आते ही पैपराजी को पोज दिए और इसी दौरान उनके साथ रेनी सेन भी थी। 

यूजर्स के कमेंट्स से आई बाढ़

एक ने कमेंट किया, ''सुष्मिता सेन की बेटी उनके साथ क्या कर रही है?'' एक अन्य ने पूछा, "सुष्मिता सेन की बेटी वहां क्यों है?" एक तीसरे यूजर ने लिखा, “वह रेनी है? सुष्मिता सेन की बेटी?” ऐसे ही कई यूजर्स ने वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। 

बता दें कि रेनी ने अपने अभिनय की शुरुआत 2021 में सुट्टाबाजी नामक लघु फिल्म से की। उन्होंने सुष्मिता की वेब सीरीज ताली में महामृत्युंजय मंत्र को भी अपनी आवाज दी थी।

टॅग्स :मुनव्वर फारुकीबिग बॉस 17टेलीविजन इंडस्ट्रीसुष्मिता सेन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब